भारत
OMG! पुलिस का बड़ा खुलासा, 10 करोड़ की चोरी के पीछे निकला एक 'रईसजादा'
jantaserishta.com
7 May 2026 6:01 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हुई करीब 10 करोड़ रुपये की हाई प्रोफाइल चोरी का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. खास बात यह रही कि चोरी का मास्टरमाइंड पीड़ित के सामने स्थित बंगले में रहता था और लग्जरी कारों से चलता था.
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी आकर्ष सिंह ने शेयर बाजार और सट्टे में भारी नुकसान होने के बाद अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची. आरोपियों ने अजय सिंह बघेल के बंगले C-5 को निशाना बनाते हुए करोड़ों रुपये के कीमती जेवरात चोरी कर लिए थे.
पीड़ित अजय सिंह बघेल ने पुलिस को दी गई तहरीर में करीब 8 से 10 करोड़ रुपये के जेवरात चोरी होने की जानकारी दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए बाराबंकी पुलिस ने पांच टीमें गठित कीं और सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंची.
जांच में सामने आया कि चोरी किए गए जेवरात एक सुनार को बेचे गए थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 15 लाख रुपये नकद, बड़ी मात्रा में जेवरात बरामद किए हैं. साथ ही दो बैंक खातों में जमा करीब 20 लाख रुपये भी फ्रीज कराए गए हैं.
इस बड़े खुलासे के बाद पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है. एसपी अर्पित विजयवर्गीय के मुताबिक, इस चोरी के खुलासे के लिए 5 टीमें गठित की गई थीं. सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से घटना का खुलासा किया गया. मुख्य आरोपी आकर्ष सिंह सामने वाले बंगले में रहता था. शेयर बाजार और सट्टे में नुकसान होने के बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी.
Tagsउत्तर प्रदेशबाराबंकीबाराबंकी न्यूज़बाराबंकी पुलिसहाई प्रोफाइल चोरीUttar PradeshBarabankiBarabanki NewsBarabanki PoliceHigh Profile Theft
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





