भारत

पुलिस का बड़ा एक्शन: अधिवक्ता के खिलाफ FIR, जज के मोबाइल पर भेजे आपत्तिजनक मैसेज

jantaserishta.com
20 Aug 2022 5:52 PM IST
पुलिस का बड़ा एक्शन: अधिवक्ता के खिलाफ FIR, जज के मोबाइल पर भेजे आपत्तिजनक मैसेज
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

महिला सिविल जज पर भद्दे कमेंट करने पर एक अधिवक्ता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में महिला सिविल जज पर भद्दे कमेंट करने पर एक अधिवक्ता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. दर्ज कराई गई शिकायत में महिला सिविल जज ने अधिवक्ता पर भद्दे कमेंट और छेड़छाड़ सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं. सिविल जज ने कोतवाली में 354 (क) और 354 (ख) के तहत अधिवक्ता मोहम्मद हारून के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

जानकारी के अनुसार, हमीरपुर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में नियुक्त सिविल जज के फोन पर अधिवक्ता हारून काफी समय से मैसेज भेज रहा था. महिला जज ने कई बार मैसेज भेजने को लेकर आपत्ति जताई, लेकिन अधिवक्ता नहीं माना. इसके बाद सिविल जज ने हमीरपुर कोतवाली में अधिवक्ता हारून के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी.
पुलिस के पास दर्ज कराई गई FIR में सिविल जज ने कहा है कि अधिवक्ता आपत्तिजनक मैसेज कर रहा था. अब सिविल जज के साथ छेड़छाड़ किए जाने की घटना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है. इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है. घटनाक्रम की जांच की जा रही है. जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story