भारत

बाइक पर थे पुलिसकर्मी, तभी हुआ ये हादसा, मची चीख-पुकार

jantaserishta.com
24 April 2022 10:32 AM IST
बाइक पर थे पुलिसकर्मी, तभी हुआ ये हादसा, मची चीख-पुकार
x
तीनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए.

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो बाइक पर सवार तीन पुलिसकर्मियों को उत्तराखंड रोजवेज की बस ने टक्कर मार दी. हादसे में तीनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 की है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल सिपाहियों को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने तीनों घायलों को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय की है जब रतनपुरी थाने में तैनात सिपाही पवन कुमार, राहुल बलियान ओर रोबिन मुजफ्फरनगर से दो बाइक पर सवार होकर थाना लौट रहे थे. उसी दौरान रतनपुरी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 58 पर देहरादून से दिल्ली जा रही एक उत्तराखंड रोडवेज बस ने दो बाइक पर सवार तीनों सिपाहियों को टक्कर मार दी.
सीओ बुढाना मुजफ्फरनगर, विनय कुमार गौतम ने बताया कि तीनों सिपाहियों की हालत गंभीर है. जिसके चलते उन्हें मेरठ रेफर किया गया है.
हाल ही में, बिहार के बेगूसराय में भी बस और पुलिस गश्ती वाहन की टक्कर में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी. साथ ही एक सब इंस्पेक्टर सहित चार पुलिस कर्मी घायल हुए. घटना सिमरिया-खगड़िया एनएच-31 फोरलेन के बेगूसराय जिला मुख्यालय स्थित बीएसएनएल कार्यालय के समीप की है. बस पुलिस गश्ती वाहन को ठोकर मारते हुए डिवाइडर पर जा टकराई, जिसमें बस सवार कई यात्री भी चोटिल हुए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story