भारत
पुलिसकर्मियों पर जनरल मैनेजर की हत्या का आरोप लगा, विभाग में खलबली मची
jantaserishta.com
2 Jan 2025 12:21 PM IST

x
रिसेप्शनिस्ट की हालत गंभीर.
चंबा: हिमाचल प्रदेश के डलहौजी के करीब पुलिसकर्मियों पर एक रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर की हत्या का आरोप लगा है. दरअसल, ये घटना नए साल के जश्न के मौके पर हुई. राज्य के बनीखेत में एक निजी रिसॉर्ट में पुलिस वालों पर मैनेजर की हत्या करने का आरोप लगा है. वहीं इस घटना में रिसेप्शनिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गया है.
घटना के बाद रिसॉर्ट के मालिक ने बताया कि नए साल के जश्न के दौरान मंगलवार देर रात लगभग डेढ़ बजे तीन पुलिस वाले रिसॉर्ट में आए और शराब और खाने की मांग करने लगे. रिसेप्शनिस्ट सचिन ने कहा कि बहुत रात हो गई है और यहां कोई स्टाफ नहीं है, इसलिए अभी हम सेवा नहीं दे सकते.
इतना सुनते ही पुलिस वालों ने सचिन को पीटना शुरू कर दिया, जिसकी सूचना मिलते ही रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर राजिंदर मौके पर पहुंचे और बीच बचाव करने लगे. लड़ाई के दौरान जनरल मैनेजर राजिंदर ऊंचाई से नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही लोगों का हज़ूम सड़कों पर उतर आया और पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने चंबा पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत करा कर मामले की जांच करने लगी.
पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों, कॉन्स्टेबल अनूप और कांस्टेबल अमित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनको गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबित New year की पार्टी चल रही थी. चंबा के एसपी ने बताया कि आरोपी पुलिसवालों पर कार्रवाई करते हुए सस्पेन्शन का ऑर्डर दे दिया गया है, और उनकी डिपार्टमेंट इनक्वायरी भी खुल गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





