भारत

खाकी पर दाग लगाते पुलिसवाले, तैयार हुई चरित्रहीन पुलिसवालों की गोपनीय रिपोर्ट, पूरी जानकारी जानें

jantaserishta.com
17 Sept 2021 10:03 AM IST
खाकी पर दाग लगाते पुलिसवाले, तैयार हुई चरित्रहीन पुलिसवालों की गोपनीय रिपोर्ट, पूरी जानकारी जानें
x

DEMO PIC

पुलिस वलों की गोपनीय रिपोर्ट तैयार करने वालों पर सवाल उठने लगे हैं.

जयपुर. राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) विभाग की एक गोपनीय रिपोर्ट (Confidential report) पर सवाल उठने लगे हैं. 50 चरित्रहीन पुलिसवालों की इस गोपनीय रिपोर्ट में आरएसपी हीरालाल सैनी (RSP Hiralal Saini) का नाम नहीं है. महिला कॉन्स्टेबल व एक बच्चे के साथ अश्लील वीडियो वायरल (Porn Video Viral) होने के बाद हीरालाल सैनी को लेकर देशभर में चर्चा है. जांच टीम के मुताबिक वीडियो बीते जुलाई माह में बना था. ऐसे में पुलिस वलों की गोपनीय रिपोर्ट तैयार करने वालों पर सवाल उठने लगे हैं. बताया जा रहा है कि हीरालाल सैनी के चरित्र को लेकर पहले भी विभाग में कई तरह की चर्चाएं हो चुकी हैं. बावजदू इसके चरित्रहीन पुलिसवालों में उनका नाम नहीं है

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डीजीपी एमएल लाठर ने खुद गोपनीय रूप से जिला स्तर पर और इंटेलीजेंस के अधिकारियों के मार्फत ऐसे पुलिसवालों को चिह्नित कराया था. ताकि इनका जिला व रेंज बदला जाए और पुलिसवालों द्वारा दुष्कर्म व अस्मत मांगने के आरोपों पर अंकुश लगे. रिपोर्ट के मुताबिक गोपनीय सूची में 50 से ज्यादा चरित्रहीन पुलिसवालों के नाम हैं. बताया जा रहा है कि सूची में अगर हीरालाल का नाम भी होता तो उसका ब्यावर से तबादला होना तय था, लेकिन जिम्मेदारों ने पुलिस मुख्यालय को नाम ही नहीं दिया.
एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस विभाग की अपनी ही जांच में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का महिलाओं को लेकर चरित्र खराब मिला है. इसके अलावा करीब 400 पुलिसकर्मी शराब माफियाओं, तस्करों और अन्य अवैध धंधों में लिप्त मिले हैं. बता दें कि राजस्थान में कुल 7 पुलिस रेंज, दो पुलिस कमिश्नरेट, 41 पुलिस जिले, 214 पुलिस सर्किल, 902 पुलिस थाने, 1200 से ज्यादा पुलिस चौकियां हैं. इन सभी जगह 2500 के करीब आरपीएस और इंस्पेक्टर रैंक के अफसर तैनात हैं. मुख्यालय ने इन सभी के कैरेक्टर की गोपनीय कुंडली बनाई है. इसमें ही कई तथ्य सामने आए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक एसीपी कैलाश बोहरा पर आरोपियों पर कार्रवाई करने की एवज में महिला से अस्मत मांगने के आरोप लगे थे. इससे पुलिस की छवि खराब हो गई थी. उसे सुधारने के लिए डीजीपी ने चरित्रहीन पुलिस वालों की सूची तैयार करवाया था. करीब 2 महीने पहले तैयार की गई इस गोपनीय रिपोर्ट में जिनके नाम हैं, उनका जिला और रेंज बदल दिया जाएगा. साथ ही उन्हें चेतावनी दी जाएगी कि फिर ऐसा किया तो कड़ा एक्शन होगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story