भारत

महिला थाना में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, थानाध्यक्ष समेत चार जवान घायल, जाने क्या है पूरा माजरा

jantaserishta.com
15 Feb 2021 5:59 AM IST
महिला थाना में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, थानाध्यक्ष समेत चार जवान घायल, जाने क्या है पूरा माजरा
x

फाइल फोटो 

महिला थाना में हमला

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) जिले में एक सरफिरे ने महिला थाना में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला (Stabbed) कर दिया. इस हमले में थानाध्यक्ष नीरु कुमारी समेत चार जवान घायल हो गये. एक पुरुष जवान को ज्यादा जख्म लगे हैं जिसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना महिला थाना परिसर की है.

पुलिस ने आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक कल्याणी इलाके में रंजीत कुमार नामक एक व्यक्ति रहता है जो अपनी पत्नी को मायके से पैसे लाने के लिए प्रताड़ित करता है. रंजीत रोज शराब पीने का आदि है इसी वजह से उसकी कलेक्टोरेट की नौकरी भी छूट गयी है. रंजीत पिछले तीन-चार दिनों से पत्नी की पिटाई करता था. इसकी जानकारी पत्नी पुतुल के माता-पिता को लगी तो वो महिला थाने पर पहुंच गये.
पुतुल के पिता सोनेलाल साह की शिकायत पर पुलिस जब उसके घर पहुंची तो रंजीत पत्नी की पिटाई कर रहा था. पुलिस ने इस मामले में दोनों को थाना लाया. काउन्सलिंग के दौरान थानाध्यक्ष नीरु कुमारी ने जब रंजीत से पूछा कि वो अपनी पत्नी की पिटाई क्यों करता है तो वह आगबबुला हो गया. गुस्से में रंजीत नें चाकू से पुलिस कर्मियों पर वार कर दिया जिससे महिला थाने में कुछ देर के लिए हंगामा हो गया.
आवाज मिलने पर सैप के जवान दौड़े और जैसे तैसे सरफिरे रंजीत से चाकू छीना गया. रंजीत फास्ट फूड की दुकान करता है दुकान से दो चाकू लेकर वो थाने पर पहुंच गया था. घायल सैप जवान राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उस पर काबू नहीं पाया जाता तो किसी महिला पुलिस कर्मी की जान ले सकता था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story