भारत

पुलिसकर्मियों ने दिखाई वर्दी की अकड़: बुजुर्ग रिटायर्ड फौजी की कर दी पिटाई, फिर...

jantaserishta.com
12 Aug 2021 1:18 PM IST
पुलिसकर्मियों ने दिखाई वर्दी की अकड़: बुजुर्ग रिटायर्ड फौजी की कर दी पिटाई, फिर...
x
एसपी ने कार्रवाई करते हुए सिपाही को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है.

यूपी के कन्नौज जिले में खाकी की हनक देखने को मिली है. पुलिसकर्मियों ने सेना के रिटायर्ड कैप्टन को जमकर पीटा. पुलिसवाले सरेआम बुजुर्ग को घसीटते हुए थाने ले गए. रिटायर्ड फौजी की गिरफ्तारी की खबर के बाद गुस्साए गांववालों ने छिबरामऊ कोतवाली का घेराव किया. एसपी ने कार्रवाई करते हुए सिपाही को सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया है.

बुजुर्ग फौजी की पिटाई का मामला छिबरामऊ स्वास्थ्य केंद्र का है. सेना के रिटायर्ड कैप्टन अपनी पत्नी के साथ वैक्सीन लगवाने गए थे. वैक्सीनेशन सेंटर पर लाइन को लेकर रिटायर्ड कैप्टन और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हो गई. आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग की जमकर पिटाई की और घसीटकर गाड़ी में बैठा दिया. पुलिस कर्मियों की दबंगई का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
आरोपी पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए जिले के आला अफसर भी मैदान में आ गए. उन्होंने घटना के पीछे रिटायर्ड कैप्टन राजेन्द्र बहादुर को ही दोषी बताकर उसको गिरफ्तार करवा लिया. रिटायर्ड फौजी की गिरफ्तारी के बाद नाराज ग्रामीणों ने कोतवाली छिबरामऊ का घेराव किया.
पीड़ित परिवार ने बताया कि उन्होंने पूरा जीवन देश की सेवा में गुजार दिया. पुलिसकर्मियों ने उन्हें गलत पीटा है. वहीं, पुलिस अधिकारी ने सफाई देते हुए खहा कि बुजुर्ग फौजी महिलाओं की लाइन में घुस रहा था. फौजी ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की थी.
वहीं, मामले के तूल पकड़ने के बाद एसपी प्रशांत वर्मा ने इस पर संज्ञान लिया है. उन्होंने आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर उसे लाइन हाजिर कर दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story