भारत
सिपाहियों ने दिखाया वर्दी का धौंस, कैंटीन संचालक की जमकर धुनाई
jantaserishta.com
30 March 2024 7:25 PM IST

x
फाइल फोटो
पढ़े पूरी खबर
बरेली: यूपी के बरेली में पुलिस की हरकतें एक बार फिर सवालियों घेरे में हैं। दरअसल तीन सिपाहियों ने वर्दी का धौंस जमाते हुए कथिक तौर पर रुपये नहीं देने पर एक कैंटीन संचालक की जमकर धुनाई कर दी। शनिवार को एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। हालांकि तीनों सिपाही पर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
ये घटना सुभाष नगर क्षेत्र की है। गणेशनगर के रहने वाले अमित सक्सेना ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 28 मार्च की रात नौ बजे जब वह सुभाष नगर चुंगी पर स्थित देशी शराब की दुकान में कैटीन पर मौजूद थे। तभी सिपाही रामू सिंह, महेंद्र सिंह और तनू सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ वहां पहुंचे और रुपये मांगने लगे। आरोप है कि जब रुपये देने से मना किया तो सिपाहियों ने कैंटिन संचालक से झगड़ा करने लगे और फिर वहां से चले गए। लेकिन पांच मिनट बाद दोबारा लौटकर आए और चाकू, बेल्ट से हमला कर दिया।
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि तीनों को शनिवार को निलंबित कर दिया है। तीनों की तैनाती पुलिस लाइन में है। वहीं सुभाष नगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सतीश कुमार राय ने बताया कि तीन सिपाही रामू सिंह, महेंद्र सिंह और तनु के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Tagsबरेलीबरेली न्यूज़यूपी न्यूज़उत्तरप्रदेश न्यूज़सिपाहियों ने दिखाया वर्दी का धौंसकैंटीन संचालक की जमकर धुनाईवर्दी का धौंसBareillyBareilly NewsUP NewsUttar Pradesh NewsConstables showed intimidation by uniformcanteen operator beaten fiercelyintimidation by uniform
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





