
x
Motihari मोतिहारी। आमतौर पर पुलिस को आपराधिक घटनाओं को रोकने की जिम्मेदारी होती है, लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो आप क्या कहेंगे? ऐसा ही एक मामला बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सामने आया है, जहां चार पुलिसकर्मियों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गोविंदगंज थाना क्षेत्र के रढिया गांव के रहने वाले एक स्वर्ण व्यवसायी को सस्ते आभूषण देने के नाम पर एक संगठित गिरोह द्वारा शुक्रवार को बुलाया गया। जब व्यवसायी निश्चित स्थान पर पहुंचे, तब अपराधियों ने उनसे 19 लाख रुपए लूट लिए। व्यवसायी ने तत्काल इसकी सूचना अरेराज पुलिस को दी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में गोविंदगंज और संग्रामपुर थाना पुलिस ने मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर लूट के गिरोह के सरगना के घर से 15 लाख रुपए, 10 ग्राम सोने जैसा धातु का बिस्किट सहित अन्य सामान बरामद कर लिया। इसी बरामदगी के बीच चार सिपाहियों ने मौके का फायदा उठाया और तीन लाख रुपए चुपचाप गायब कर दिए।
जब बरामद कुल रुपए की गिनती में गड़बड़ी मिली तो अधिकारियों को पुलिसकर्मियों पर शक हुआ। जब कड़ाई से पुलिसकर्मियों से पूछताछ की गई तो उनकी संलिप्तता सामने आ गई। अरेराज के पुलिस उपाधीक्षक रवि कुमार ने शनिवार को बताया कि चारों सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से पूरे तीन लाख रुपए भी बरामद कर लिए गए।
गोविंदगंज के थानेदार के आवेदन पर चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में डीएसपी के बॉडीगार्ड ओम प्रकाश, संतोष कुमार, और संग्रामपुर थाना के सिपाही कृष्णा कुमार और गौतम कुमार शामिल हैं। अरेराज के डीएसपी ने बताया कि सभी दोषियों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Tagsपूर्वी चंपारणबिहारपुलिसकर्मीचोरीलूटअरेराजगोविंदगंजसंग्रामपुरगिरफ्तार3 लाख रुपएडीएसपीपुलिस भ्रष्टाचारस्वर्ण व्यवसायीजांचप्राथमिकीकानून व्यवस्थापुलिस कार्रवाईसुरक्षाअपराधभक्षकरक्षक।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi ne
Next Story





