भारत

सिपाहियों ने किया गैंगरेप, महिला को शराब पिलाकर दिए वारदात को अंजाम

jantaserishta.com
25 Sept 2023 11:16 PM IST
सिपाहियों ने किया गैंगरेप, महिला को शराब पिलाकर दिए वारदात को अंजाम
x
मोबाइल पर काल कर अश्लील बातें करता था.
प्रयागराज: पुलिस अपने काली करतूतों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती है. एक बार फिर वर्दी को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. प्रयागराज जिले के सराय ममरेज थाना के जंघई बाजार पुलिस चौकी प्रभारी सुधीर पांडेय और तीन सिपाहियों पर महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया है.
मामला सराय ममरेज थाना क्षेत्र के ही एक गांव का है. अनुसूचित जाति की महिला ने थाने में तहरीर दी है. उसका आरोप है कि कई दिनों से कोई उसके मोबाइल पर काल कर अश्लील बातें करता था. उसके विरोध करने पर
जान से मारने की धमकी
देता था. उसने जंघई पुलिस चौकी पर जाकर प्रभारी सुधीर पांडेय को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की. चौकी प्रभारी ने छानबीन कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर वापस भेज दिया.
21 सितंबर की शाम छह बजे चौकी प्रभारी ने उसे फोन कर कहा कि आरोपी को पकड़ने चलना है. अभी आ जाओ. महिला का आरोप है कि वह चौकी पर पहुंची तो प्रभारी व तीन सिपाही उसे निजी कार में बैठाकर भदोही की ओर लेकर चल दिए. दुर्गागंज बाजार में उसे कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दिया. नशे में होने के बाद दारोगा और सिपाहियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.
लौटते समय दुर्गागंज के गौरा गांव के पास पेड़ से टकराकर कार खराब हो गई. पीड़िता के अनुसार, दुर्गागंज थाने के दारोगा दिनेश सिंह व सिपाही उसे दूसरे सरकारी वाहन से जंघई पुलिस चौकी लाए. चौकी में पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई की और घटना की किसी से चर्चा न करने की धमकी देते हुए भोर में गांव के बाहर छोड़कर चले गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story