भारत

पुलिसकर्मियों ने दो बच्चों को जमकर पीटा, वजह है बस इतनी

jantaserishta.com
2 Feb 2022 12:43 PM IST
पुलिसकर्मियों ने दो बच्चों को जमकर पीटा, वजह है बस इतनी
x
जानें पूरा मामला।

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में पुलिस की दबंगई सामने आई है, जब पुलिसकर्मियों ने दो मासूम बच्चों कि उस समय लात घूसों से सड़क पर पिटाई कर डाली. बच्चों का कसूर था कि वह पुलिस कर्मियों की गाड़ी के हॉर्न की आवाज नहीं सुन सके थे. तभी पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी में से उतरे और दोनों बच्चों की सड़क पर पटक कर लात घूसों से पिटाई शुरू कर दी.

बाद में स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया तब जाकर पुलिसकर्मी उन बच्चों को घायल हालत में सड़क पर छोड़ कर फरार हो गए. पुलिस कर्मियों की मारपीट में घायल नाबालिग सागर सैनी का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जो वेंटिलेटर पर है और उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
मामला 31 जनवरी का है. मथुरा गेट थाना इलाके में सूरजपोल चौराहा पर पुलिसकर्मियों ने क्रिकेट खेलकर घर लौट रहे दो मासूम बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया. दोनों बच्चे कंपनी बाग में क्रिकेट खेल कर लौट रहे थे. इसी दौरान मथुरा गेट थाना के कुछ पुलिसकर्मी कैदियों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर थाने की ओर जा रहे थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story