भारत

पुलिस की पत्नी ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

Subhi
12 April 2026 7:15 AM IST
पुलिस की पत्नी ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली
x
खुद को मारी गोली

बिहार में मुंगेर के सफिया सराय थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी ने पति की सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली. इसके बाद सब इंस्पेक्टर ने पत्नी को घायल हालत में आनन-फानन में एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. फिलहाल इस पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है.

सब इंस्पेक्टर चंदन की शादी मधु कुमारी से 1 साल पहले हुई थी. वह पत्नी के साथ सफिया सराय में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद सफिया सराय थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने घटना की सूचना एसपी सैयद इमरान मसूद और सदर डीएसपी अभिषेक आनंद को दी.

इसके बाद मौके पर कई थानों की पुलिस और अधिकारी पहुंचे और जायजा लिया. घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची. इसी के साथ खबर मिलते ही मृतका के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए.

शुरुआती जांच में मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. शनिवार सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. हालांकि दोपहर तक मामला शांत हो गया, लेकिन शाम होते-होते मधु ने यह खौफनाक कदम उठा लिया. हालांकि मृतका के परिजन अभी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Next Story