भारत
पुलिसवाले के बेटे का मर्डर, प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
jantaserishta.com
13 Sept 2023 8:39 AM IST

x
प्रेमी के नाम का बनवाया था टैटू।
मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में एक युवक की होम स्टे में गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस मामले में जब पुलिस ने छानबीन की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ. पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम दिया गया. मृतक कपिल चौधरी की प्रेमिका ही इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड है. कपिल ने उसे शादी से इनकार कर दिया था, इसी से नाराज होकर प्रेमिका ने साजिश रची और मसूरी के होम स्टे में हत्या कर दी.
दरअसल, मसूरी पुलिस को रविवार को सूचना मिली थी कि भट्टा गांव में स्थित होम स्टे के रूम में एक युवक की लाश खून से लथपथ पड़ी है. इसके बाद मसूरी में हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. शव की शिनाख्त रुड़की निवासी और 24 वर्षीय कपिल चौधरी के रूप में हुई. कपिल के पिता यूपी पुलिस में दारोगा हैं.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और एक युवती सहित दो आरोपियों को हरिद्वार से पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी युवती कुदरत ने बताया कि दो साल पहले दिल्ली में उसकी कपिल से जान पहचान हुई थी. इसके बाद दोनों में प्यार हो गया, लेकिन जब शादी की बात की तो कपिल ने इनकार कर दिया. इसी बात से नाराज होकर कुदरत ने अपने भाई अब्दुल्ला के साथ मिलकर कपिल की हत्या की साजिश रची और मसूरी को होम स्टे में उसकी हत्या कर दी.
कुदरत और कपिल दोनों अलग-अलग समुदाय से थे. इसके चलते कपिल ने शादी से इनकार कर दिया. कुदरत मुस्लिम है और कपिल हिंदू था. पुलिस को छानबीन में पता चला कि कुदरत ने अपने परिवार में कपिल का नाम सलमान बताया था. हालांकि कपिल के घर में यह बात पता थी कि कुदरत अलग समुदाय से है. इसके चलते घरवालों ने शादी से इनकार किया, लेकिन कुदरत इस बात से नाराज हो गई और कपिल की हत्या की साजिश रच डाली. कुदरत ने अपने हाथ पर कपिल का नाम भी गुदवा रखा था.
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि मृतक कपिल रुड़की का रहने वाला था. कपिल के पिता यूपी पुलिस में दारोगा हैं. कपिल की प्रेमिका कुदरत और कुदरत के भाई अब्दुल्ला ने कपिल को घुमाने के बहाने पर हरिद्वार बुलाया. इसके बाद हरिद्वार से तीनों कपिल की गाड़ी से मसूरी पहुंचे और रात में मसूरी में ही रुक गए. वहां एक बार फिर कुदरत ने कपिल से शादी की बात कही.
कपिल ने अलग धर्म का होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया. इसके बाद देर रात जब कपिल सोया था तो कुदरत और अब्दुल्ला ने कपिल का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को बेड में छिपाकर कपिल की गाड़ी से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस ने कुदरत और अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है.
Tagsउत्तराखंडमसूरीउत्तराखंड पुलिसहत्याप्रेम प्रसंगUttarakhandMussoorieUttarakhand PoliceMurderLove Affair
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





