भारत

पुलिसकर्मी के बेटे ने घर पर की फायरिंग...हाउसिंग बोर्ड इलाके में मचा हड़कंप

Admin2
5 March 2021 4:47 PM GMT
पुलिसकर्मी के बेटे ने घर पर की फायरिंग...हाउसिंग बोर्ड इलाके में मचा हड़कंप
x
पिता हुए घायल

राजस्थान। किशनगढ़ के पुराने हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के एक घर पर तीन युवकों ने दिनदहाड़े धावा बोलकर घर से युवती का अपहरण कर लिया। युवती को बचाने आए पिता की डंडे व सरियों से पिटाई कर जख्मी कर दिया। युवकों ने दहशत फैलाने के लिए घर पर फायरिंग भी की। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवती को बरामद करने के लिए सर्चिंग शुरू की। घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती के चाचा ने बताया कि आरोपियों ने शादी के लिए भतीजी का अपहरण किया है। एक ​​​​​​सुनील जाट पुलिसकर्मी का बेटा है। वह जबरन शादी के लिए पहले से दबाव बना रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाऊसिंग बोर्ड में बंग मैरिज हॉल के पीछे गली में सुभाष जायसवाल व उनकी पत्नी शशि और 23 साल की बेटी घर पर ही थे। इसी दौरान करीब तीन बजे तीन युवक जीप में सवार होकर आए। पूजा को जबरदस्ती जीप में ले जाने लगे। विरोध करने पर पिता सुभाष की डंडे व सरियों से जमकर पिटाई की। इससे सुभाष लहूलुहान भी हो गए। बाद में मकान पर पिस्टल से फायरिंग भी कर दी।

अजमेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशनसिंह ने बताया कि आरोपी ​​​​​​सुनील जाट व उसके दो साथी युवती को उठाकर ले गए है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी सुनील के पिता हेड कांस्टेबल हैं।

Next Story