भारत
पुलिसकर्मी का लेटर हुआ वायरल, लिखा- छुट्टी दे दो, बड़ी मुश्किल से अच्छा रिश्ता आया है
jantaserishta.com
11 Sept 2023 1:38 PM IST

x
श्रीमान बड़ी ही मुश्किल एक अच्छा रिश्ता मिला है.
फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद के एक सिपाही का एक आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सिपाही ने छुट्टी के लिए आवेदन किया है. छुट्टी का कारण जान कर हर कोई हैरान हो रहा है. सिपाही ने विवाह हेतु लड़की देखने जाने के लिए उच्च अधिकारियों से छुट्टी दिए जाने की मांग की है. फिलहाल सिपाही के आवेदन पर सीओ महोदय ने पांच दिन का अवकाश स्वीकृत कर दिया है.
फर्रुखाबाद में तैनात सिपाही राघव चतुर्वेदी पुलिस विभाग में पिछले तीन वर्ष से तैनात हैं. वर्तमान में कादरी गेट थाने में उनकी ड्यूटी रहती है. सिपाही राघव चतुर्वेदी अविवाहित हैं. राघव के विवाह हेतु परिजनों ने कन्या देखी है और इसी के चलते उन्हें घर से बुलावा आया है.
इसी चलते सिपाही राघव चतुर्वेदी ने छुट्टी के लिए प्रार्थना पत्र में लिखा, ''सादर अवगत कराना है कि प्रार्थी के पिताजी ने दूरसंचार के माध्यम से अवगत किया है कि वह प्रार्थी (राघव चतुर्वेदी) के लिए कन्या देखने जा रहे हैं. प्रार्थी की पुलिस में नौकरी लगे 3 वर्ष होने जा रहे हैं. अभी तक प्रार्थी का विवाह नहीं हुआ है. महोदय, पुलिस के लड़कों की शादी के रिश्ते भी न के बराबर आ रहे हैं. श्रीमान बड़ी ही मुश्किल एक अच्छा रिश्ता मिला है. प्रार्थी के विवाह की आयु भी अपनी अंतिम सीढ़ियों पर है. अत: श्रीमान जी से निवेदन है कि प्रार्थी को 5 दिन का आकस्मिक अवकाश प्रदान करने की कृपा करें. महोदय की महान कृपा होगी.''
फिलहाल सिपाही राघव को सीओ सिटी ने प्रार्थना पत्र को स्वीकृत करते हुए पांच दिन का अवकाश स्वीकृत कर दिया है. सिपाही राघव चतुर्वेदी दस सितंबर तक अवकाश स्वीकृत हुआ है. छुट्टी स्वीकृत होने के बाद सिपाही अपने गृह जनपद चले गए हैं.
वहीं, इस मामले में सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने फोन पर बताया कि कादरी गेट थाने में तैनात सिपाही राघव चतुर्वेदी ने अपने विवाह के लिए लड़की देखने जाने हेतु अवकाश प्रार्थना पत्र दिया था. जिसको मैंने स्वीकृत कर लिया है और उसकी 5 दिन का अवकाश दिया गया है. सिपाही की छुट्टी का आवेदन सही था. इसलिए छुट्टी दिए जाना उसको आवश्यक था.
Tagsफर्रुखाबादफर्रुखाबाद पुलिसआवेदनसोशल मीडियाछुट्टीFarrukhabadFarrukhabad PoliceApplicationSocial MediaLeave
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





