भारत

ड्यूटी के दौरान शिक्षिका से इश्क लड़ाने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज

jantaserishta.com
29 Sept 2024 9:02 AM IST
ड्यूटी के दौरान शिक्षिका से इश्क लड़ाने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज
x
फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल.
अमरोहा: यूपी के अमरोहा में ड्यूटी के दौरान शिक्षिका से इश्क लड़ाने वाले सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दोनों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इस कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। महकमे में इसकी काफी चर्चा हो रही है। मूलरूप से हरियाणा निवासी इस सिपाही की जिले की डिडौली कोतवाली की इकौंदा पुलिस चौकी पर तैनाती थी।
ड्यूटी के दौरान सिपाही क्षेत्र निवासी एक शिक्षिका को अपना दिल दे बैठा। किसी मौके पर हुई मुलाकात के बाद एक-दूसरे पर फिदा हुए दोनों के बीच धीरे-धीरे इश्क परवान चढ़ता गया। मोबाइल पर शुरू हुई बातचीत में झिझक खत्म होने पर दोनों ने बेखौफ होकर क्षेत्र में ही मिलना-जुलना शुरू कर दिया। प्रेम-प्रसंग का क्षेत्र में भी खूब चर्चा चल रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दोनों के कुछ फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गए थे। चर्चा है मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। चौकी इंचार्ज सुंदरलाल ने सिपाही पर की गई कार्रवाई की पुष्टि की।
ड्यूटी के दौरान सिपाहियों पर हावी होने वाली इश्क की खुमारी का ये मामला कोई नया नहीं है। जिले में इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीते दिनों शहर कोतवाली की मुरादाबादी गेट पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही को किराए के मकान में ही दूसरे कमरे में रहने वाली विवाहिता के साथ रंगरेलियां मनाते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया था। शक होने पर विवाहिता का पति घर के भीतर छिप गया था। देर रात में ड्यूटी से लौटने के बाद सिपाही जब उसके कमरे में पहुंचा गया तो उसने बाहर से चटखनी लगा दी थी। घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story