भारत

चोरी की बुलेट पर घूम रहा था पुलिसकर्मी, जानिए खुलासा होने पर क्या हुआ?

jantaserishta.com
25 Dec 2020 3:12 PM IST
चोरी की बुलेट पर घूम रहा था पुलिसकर्मी, जानिए खुलासा होने पर क्या हुआ?
x

फाइल फोटो 

बुलेट करीब पांच साल पहले चोरी हो गई थी.

बिहार की राजधानी पटना से चोरी हुई बुलेट पर झारखंड के दुमका में तैनात एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) घूम रहा था. बुलेट बरामद कर ली गई है. वहीं, चोरी की बुलेट का इस्तेमाल करने के आरोप में दुमका के मुफ्फसिल थाने पर तैनात एएसआई को निलंबित कर दिया गया है. बरामद बुलेट पटना के दिवाकर कुमार की बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक पटना के दिवाकर कुमार की बुलेट करीब पांच साल पहले चोरी हो गई थी. इसकी रिपोर्ट दिवाकर ने पटना के एसके पुरी पुलिस स्टेशन में दर्ज भी कराई थी. बताया जाता है कि इसका खुलासा तब हुआ, जब बुलेट की सर्विसिंग के बाद चेसिस नंबर के आधार पर सर्विस सेंटर से बुलेट के मालिक को मैसेज मिला.
बताया जाता है कि दुमका के मुफ्फसिल थाने पर तैनात एएसआई अखलाक खान ने सर्विसिंग के लिए बुलेट सर्विस एजेंसी में दी थी. 23 दिसंबर की शाम सर्विसिंग के बाद सर्विस सेंटर से रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर बुलेट के मालिक को यह मैसेज भेजा गया कि सर्विसिंग हो चुकी है. वे आकर सर्विसिंग चार्ज का भुगतान कर अपनी बुलेट ले जा सकते हैं. बुलेट मालिक को उसके दुमका में होने की जानकारी मिली. मालिक ने उस मैसेज में दिए गए टोल नंबर फ्री पर फोन किया तो पूरे मामले की जानकारी मिली.
सर्विसिंग सेंटर से जानकारी मिली की मुफ्फसिल थाने पर तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बुलेट सर्विसिंग कराने के लिए दी थी. दिवाकर ने इसकी जानकारी एसके पुरी थाने को देकर दुमका पुलिस से संपर्क कर बुलेट की बरामदगी कराने की गुहार लगाई. दिवाकर ने 24 दिसंबर के दिन दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लाकड़ा को आवेदन देकर बुलेट बरामद कराने और इस मामले की जांच कराने की अपील की.
दिवाकर के आवेदन पर दुमका पुलिस ने उनकी चोरी गई बुलेट बरामद कर ली है. एसपी ने प्रारंभिक जांच में चोरी की बुलेट रखने का आरोपी पाए जाने पर एएसआई अखलाक को निलंबित कर दिया है. एसपी ने मामले की जांच टाउन थाने के एसएचओ देवेंद्र पोद्दार को सौंपी है. एसएचओ पोद्दार ने जांच शुरू कर दी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story