भारत

पुलिस वाला परेशान, की ये शिकायत

jantaserishta.com
3 Oct 2022 9:44 AM IST
पुलिस वाला परेशान, की ये शिकायत
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं है.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में दबंगों को पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं है. दबंगों के डर से खाकी वाले भी अपनी ड्यूटी करने में खतरा महसूस कर रहे हैं. यह बात खुद एक सिपाही ने FIR दर्ज करवाते हुए कही. दरअसल, जनपद के अतर्रा के रामलीला रोड पर दुर्गा पंडाल में कुछ महिलाओं से दबंगों ने छेड़छाड़ की. जिसकी शिकायत मिलते ही पुलिस के 2 कॉन्स्टेबल मौके पर पहुंचे. लेकिन बदमाश पुलिसवालों को ही जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए.
मामला यहीं नहीं थमा. बदमाश इतने गुस्से में थे कि पहले वे थाने पहुंचे. वहां गाली-गलौज करने लगे. पुलिसवालों ने जैसे तैसे मामला शांत करवाया. फिर वे लोग एक कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार पाठक के घर रात को 9 बजे जा पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे. कॉन्स्टेबल ने शोर मचाया तो आस-पास के पुलिसवाले भी वहां आ गए और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया.
फिर कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार पाठक की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. शिकायत में कांस्टेबल ने बताया कि दबंगों से उन्हें भी खतरा महसूस होता है. जिस तरह वे लोग रात को 9 बजे घर आ धमके और मारपीट करने लगे उससे साफ दिखता है कि उन्हें पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं है.
ASP लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि दोनों बदमाशों को अरेस्ट कर लिया गया है. पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी, मारपीट और महिलाओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इससे पहले, गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो में दिखा कि कैसे युवक ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बीच सड़क पर ही भिड़ गया. इतना ही नहीं, युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी का गला पकड़ते हुए जमकर मारपीट भी की. हालांकि, पुलिस ने बाद में उसका चालान कर उसे सबक सिखाया. इसी बीच, पास खड़े किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story