भारत

पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या करने की कोशिश, रेलवे ट्रैक पर बैठे, जज से तंग आकर उठाया कदम

jantaserishta.com
18 Sept 2024 9:05 AM IST
पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या करने की कोशिश, रेलवे ट्रैक पर बैठे, जज से तंग आकर उठाया कदम
x
देखें वीडियो.
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले (Aligarh) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दारोगा न्यायालय में चोरी के आरोपियों को लेकर हुईं बातें सुनकर इतना नाराज हो गया कि वह रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ गया. गनीमत रही कि ट्रैक पर ट्रेन आने से पहले स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिसकर्मियों ने नाराज दारोगा को समझा-बुझाकर शांत किया और रेलवे ट्रैक से वापस लाए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी में सचिन कुमार उप निरीक्षक के पद पर तैनात है. सचिन कुमार का कहना है कि बीते दिन वह पांच बाइक चोरों को लेकर रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में गया था.
दारोगा ने कहा कि जिन चोरों को पकड़ा गया था, उनके पास से सात बाइकें भी बरामद हुई थीं. इसके बाद उसके द्वारा रिमांड के लिए सभी अभिलेख पेश करते हुए याचना की गई, लेकिन कोर्ट में उससे कहा गया कि तुम फर्जी अभियुक्तों को लेकर आए हो.
दारोगा सचिन कुमार ने कहा है कि कोर्ट में उसे 10 बजे तक रोककर रखा गया. इसी के साथ उसे जमकर फटकार लगाई गई और कहा गया कि फर्जी मुल्जिमों को पकड़कर लाए हो.
सचिन कुमार ने कहा कि कोर्ट में इन बातों से आहत होकर वह आत्महत्या के लिए रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचा और पटरियों पर बैठ गया. इसकी मामले की जानकारी जब स्थानीय थाने की पुलिस को हुई तो पुलिसकर्मी दौड़े-दौड़े रेलवे ट्रैक पर पहुंचे. वहां जाकर देखा तो दारोगा सचिन रेलवे ट्रैक पर बैठा था. पुलिस अफसरों ने दारोगा सचिन कुमार को समझा-बुझाकर शांत किया और वापस लेकर चले गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story