पुलिसकर्मी ने ली पत्नी की जान, 7 बच्चों का गला रेता, तभी..

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के दिलदारनगर नगर थाना क्षेत्र के उसिया गांव में शनिवार की भोर पारिवारिक कलह में सिपाही ने पत्नी को पीटकर उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी। मां को बचाने के लिए पिता से उलझे सात बच्चों पर भी धारदार हथियार से वारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर सिपाही ने खुद ट्रेन के आगे कूदकर उसने जान दे दी। आनन फानन पड़ोसी पुलिस की मदद से सभी को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, अन्य बच्चों को भर्ती कर लिया। उपचार के दौरान तीन मासूमों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं परिजनों के बिलखने से गांव मे मातम पसरा हुआ है। सिपाही और महिला के शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की पूरी वजह जानने में जुटी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





