भारत
पुलिसकर्मी विवाहिता को भगा ले गया, पति को जान से मारने की धमकी दी, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
14 Feb 2024 5:58 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
एसएसपी ने आला अधिकारियों को मामले की जांच करने का आदेश दिया है।
मेरठ: यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादीशुदा एक कांस्टेबल ने दरोगा की विवाहिता बेटी को बहलाफुसलाकर ले भागा। विरोध करने पर कांस्टेबल ने युवती के पति को जान से मारने की धमकी भी दी है। अब दरोगा के दामाद ने पत्नी की बरामदगी के साथ एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं एसएसपी ने आला अधिकारियों को मामले की जांच करने का आदेश दिया है।
अलीगढ़ थाना क्षेत्र के सासनी गेट के रहने वाले सौरभ सिंह कोचिंग सेंटर चलाते हैं। उनके पिता पुलिस में दरोगा पद से रिटायर्ड हैं। 26 अप्रैल साल 2021 में उनकी शादी बरेली में तैनात दरोगा की बेटी के साथ हुई थी। युवक ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि जानी थाने में तैनात सिपाही की सात महीने पहले किसी शादी में उसकी बीवी से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों फेसबुक से चेटिंग करने लगे। 8 दिसंबर 2022 को उनकी पत्नी घर से गायब हो गई। शक है कि कांस्टेबल उनकी पत्नी को बहला फुसलाकर ले गया है। कांस्टेबल भी पहले से शादीशुदा है। उसका नौ साल का बेटा है। जानी पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। युवक की बात सुनकर एसएसपी ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच का आश्वासन दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





