भारत

OMG! वर्दी में पुलिसकर्मी की जमकर धुनाई, सड़क पर जमकर हंगामा

jantaserishta.com
6 Feb 2023 12:28 PM IST
OMG! वर्दी में पुलिसकर्मी की जमकर धुनाई, सड़क पर जमकर हंगामा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो.
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दारोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ है. बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा चालक की पिटाई और सिर फोड़े जाने से नाराज लोगों ने दारोगा उमाकांत राय की पिटाई कर डाली. मामला मथुरापुर ओपी के झिल्ली चौक का है.
पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एसपी विनय तिवारी ने जांच के आदेश दिए हैं. वायरल वीडियो में एक ई-रिक्शा चालक के चेहरे से खून बहता हुआ दिख रहा है, जिसके बाद चालक बदला लेने के लिए दारोगा को घेर रहा है. वहीं युवक के चीखने-चिल्लाने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ भी धीरे-धीरे जुट जाती है, जिसके बाद आक्रोशित लोग भी दारोगा के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं.
इस दौरान स्थानीय लोगों ने दारोगा को सड़क पर पटक दिया. हालांकि, कुछ लोगों के द्वारा बीच-बचाव कर दारोगा और ई-रिक्शा चालक को एक-दूसरे से दूर ले जाया जा रहा है.
स्थानीय लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि झिल्ली चौक पर अवैध रूप से ई-रिक्शा लगाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दारोगा उमाकांत राय ने ई-रिक्शा चालक के सिर पर डंडे से वार किया. इससे ऑटो चालक का सिर फट गया.
इस पूरे मामले में एसपी विनय तिवारी ने कहा कि सदर एसडीपीओ को जांच करने का आदेश दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने पर अगर पुलिस पदाधिकारी दोषी पाए जाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story