भारत
पुलिसकर्मी निलंबित, रेप पीड़िता को संबंध बनाने के लिए होटल में बुलाया, फोन पर न्यूड फोटो भेजने तक की बात कही
jantaserishta.com
20 March 2026 1:09 PM IST

x
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक सिपाही पर रेप पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं. शिकायत मिलने के बाद क्वार्सी थाने की नगला पटवारी चौकी में तैनात मुख्य आरक्षी इमरान खान के खिलाफ एक्शन लिया गया है. उस पर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.
पीड़ित महिला का आरोप है कि मुख्य आरक्षी इमरान ने मदद के नाम पर अश्लील बातें की और संबंध बनाने के लिए होटल में आने का प्रस्ताव रखा. फिलहाल, एसएसपी ने शिकायत पर इमरान को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है.
आपको बता दें कि अलीगढ़ के क्वार्सी थाने में तैनात एक दीवान (मुख्य आरक्षी) द्वारा मदद के बदले पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने का शर्मनाक मामला सामने आया है. जमालपुर निवासी पीड़िता ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि उसने जीशान नामक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी.
शिकायत की जांच के दौरान नगला पटवारी चौकी के दीवान इमरान खान ने पीड़िता को बुलाया. आरोप है कि इमरान ने पीड़िता को व्हाट्सएप कॉल कर 'प्राइवेट फोटो' भेजने को कहा और ईद के कपड़े दिलाने के बहाने होटल चलने का दबाव बनाया. पीड़िता के अनुसार, दीवान ने कहा, "तू भी मुसलमान है, मैं भी मुसलमान हूं, तुझे मेरे कमरे पर आकर सोना पड़ेगा, तभी तेरे केस में कार्रवाई होगी, वरना तुझे ही जेल भेज दूंगा." दीवान ने पीड़िता को कसम देकर मुंह बंद रखने की धमकी भी दी.
पीड़िता ने दीवान के साथ हुई अश्लील बातचीत की रिकॉर्डिंग एसएसपी को सौंप दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने आरोपी मुख्य आरक्षी इमरान खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही, क्वार्सी थाने में उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





