भारत

पुलिसकर्मी ने छात्र को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

Shantanu Roy
17 Feb 2024 11:36 PM IST
पुलिसकर्मी ने छात्र को जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
x
देखें वीडियो
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले से कॉलेज की छात्रों से पुलिसकर्मी द्वारा धक्का-मुक्की करने का मामला सामने आया है. भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कॉलेज के छात्रों को लेकर थाने पहुंचे थे. जहां उनके साथ पुलिसकर्मी ने अभद्रता की, इसकी शिकायत करने वे पुलिस चौकी पहुंचे. जहां उसके साथ धक्का-मुक्की की गई. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, यह मामला खिरहनी पुलिस चौकी का है।

बताया जा रहा है कि शनिवार को किसी मामले की शिकायत के लिए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कॉलेज के छात्रों को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे. इस दौरान थाने में पदस्थ कुछ पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें पुलिस कर्मी छात्रों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए नजर आ रहे हैं. मामले की जानकारी सामने आने के बाद भी पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा इस मामले में अभी किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।
Next Story