पुलिसकर्मी ने भाई को मारा थप्पड़, आगबबूला हुई बहन, की ये हरकत

राजस्थान के भरतपुर में एक महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया. बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने महिला के भाई को थप्पड़ मारा था. जिसके बाद दोनों में काफी देर तक झड़प हुई.
हेड कॉन्स्टेबल रघुराज सिंह का कहना है कि बाजार में काफी भीड़ थी और एक लड़के ने बाइक खड़ी कर दी थी. जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होने लगी. मैंने लड़के को मोटरसाइकिल हटाने के लिए कहा. बस इस बात पर महिला और दोनों भाई मेरे साथ बहस करने लगे. इस दौरान महिला ने मेरा मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया. इस घटना की शिकायत मैंने अधिकारियों से कर दी.
जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार शाम की है. यह मामला शहर में चौबुर्जा बाजार का है जहां पर दो भाइयों के साथ एक बहन खरीदारी करने के लिए बाजार आई थी. तभी मौके पर ड्यूटी कर रहे एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उनमें से एक युवक को थप्पड़ मार दिया. जिससे नाराज होकर दोनों भाइयों और बहन ने मिलकर हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों से बहस की. बहस इतनी बढ़ गई कि महिला ने पुलिसकर्मी का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया.
इस घटना के बाद सड़क पर भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों के बीच बचाव के बाद यह मामला शांत हुआ. वहीं महिला और उसके भाईयों का कहना है कि पुलिसकर्मी का ऐसे बीच सड़क थप्पड़ मारना कहीं से सही नहीं ठहराया जा सकता है.
दीपावली के त्योहार को देखते हुए राजस्थान के भरतपुर शहर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है, ट्रैफिक व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए शहर में जगह- जगह पर पुलिस को तैनात किया गया है. साथ ही कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग रखने की अपील भी की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





