भारत
पुलिसकर्मी ने की पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या, तमंचे से खुद को भी उड़ाया
jantaserishta.com
5 Oct 2023 12:30 PM IST

x
मचा हड़कंप.
कडप्पा: कडप्पा शहर में गुरुवार को एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर उसी हथियार से खुद को भी मार लिया। सिपाही ने पत्नी और दोनों बेटियों पर तमंचे से गोली चला दी, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।
पुलिस ने बताया कि वेंकटेश्वरलु टू टाउन पुलिस स्टेशन में राइटर के पद पर कार्यरत थे। घटना शहर के कोऑपरेटिव कॉलोनी में पुलिस कांस्टेबल के घर पर हुई। पुलिस को संदेह है कि कांस्टेबल ने बुधवार देर रात और गुरुवार तड़के के बीच वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को घर में एक सुसाइड नोट मिला। उन्होंने लिखा कि वह निजी कारणों से यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने लिखा कि उनकी संपत्ति और नौकरी उनकी दूसरी पत्नी व दूसरी पत्नी से पैदा हुए बेटे को दे दी जाए।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वेंकटेश्वरलू बुधवार रात 11 बजे तक पुलिस स्टेशन में थे। वह पुलिस स्टेशन से एक हथियार घर ले आए और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।
Tagsकडप्पाआंध्र प्रदेशआंध्र प्रदेश पुलिसहत्याखुदकुशीCuddapahAndhra PradeshAndhra Pradesh PoliceMurderSuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





