भारत

पुल‍िसकर्मी ने क‍िराए के मकान में क‍िया रेप, व‍िवाह‍ित मह‍िला को प्यार के जाल में ऐसे फंसाया

jantaserishta.com
28 Aug 2021 9:17 AM IST
पुल‍िसकर्मी ने क‍िराए के मकान में क‍िया रेप, व‍िवाह‍ित मह‍िला को प्यार के जाल में ऐसे फंसाया
x
सनसनीखेज मामला सामने आया है.

पश्च‍िम बंगाल के हुगली ज‍िले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक पुल‍िसकर्मी ने खुद को अव‍िवाहित बताकर अपने पड़ोस में रहने वाली एक व‍िवाह‍ित मह‍िला को प्यार के जाल में फंसाया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंटू दलुई ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक विवाहिता महिला को प्यार के जाल में फंसाकर वहां से किराए के मकान में रहने के ल‍िए आरामबाग ले आया और बाद में मह‍िला के साथ रेप क‍िया.
पीड़ित महिला ने बताया कि मंटू ने उसे पहले बताया था कि वह अविवाहित है लेकिन बाद में पता चला कि विलेज पुलिस के रूप में काम करने वाला मंटू पहले से ही शादीशुदा है.
मह‍िला ने आरोप लगाया कि मंटू दलुई ने झूठा प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर और बलपर्वक अपने पति का साथ छोड़ने के लिए मजबूर किया. इस दौरान अभियुक्त ने महिला के सोने-चांदी के गहने और आभूषण को भी जबरन अपने कब्जे में ले लिया.
आरामबाग में किराए के मकान में रहने के दौरान अभियुक्त विलेज पुलिस के सिपाही मंटू ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती यौन संबंध बनाए. बाद में जब उसकी पूरी तरह हकीकत सामने आई तो मह‍िला ने पुल‍िस थाने में केस दर्ज कराया. पुल‍िस ने आरोपी को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story