भारत

पुलिसकर्मी ने पुलिसकर्मी की बेटी को बनाया हवस का शिकार, अश्लील वीडियो किया रिकॉर्ड

jantaserishta.com
27 March 2024 5:16 PM IST
पुलिसकर्मी ने पुलिसकर्मी की बेटी को बनाया हवस का शिकार, अश्लील वीडियो किया रिकॉर्ड
x

सांकेतिक तस्वीर

30 लाख रुपये देने की मांग रख दी।
अमरोहा: अमरोहा में गोद भराई की रस्म के बाद कांस्टेबल ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर शादी से इंकार कर दिया। उसने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली। शादी का दबाव बनाने पर वीडियो वायरल कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता खुद हेड कांस्टेबल की बेटी है। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। हेड कांस्टेबल की तैनाती फिलहाल रामपुर जिले में है।
अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव में उनका परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी नवंबर 2023 को बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव मंगोलपुर निवासी अभिषेक से तय की थी। वह भी कांस्टेबल है और तैनाती रायबरेली जिले में है। बताया जाता है कि दोनों परिवार आपस में पुराने रिश्तेदार भी हैं। 18 दिसंबर 2023 को गोद भराई की रस्म पूरी की गई। इसके बाद दोनों परिवारों का घर में आना-जाना भी शुरू हो गया।
अभिषेक व युवती फोन पर बात करने लगे। आरोप है कि 22 दिसंबर 2023 को अभिषेक अपनी बहन के साथ नौगावां सादात आया व युवती को गांव के बाहर सड़क पर बुला लिया। इसके बाद युवती को कार में बैठकर अज्ञात स्थान पर ले गया। यहां उसने अपनी बहन को पहले ही कार से उतार दिया। आरोप है कि इस दौरान उसने युवती के साथ कार में ही दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो जल्द शादी करने की बात कही।
चोरी-छिपे युवती का अश्लील वीडियो बनाया और फोटो भी खींच लिए। इतना ही नहीं तीन-चार दिन तक कांस्टेबल ने युवती को अलग-अलग स्थान पर बुलाकर दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने से मना कर दिया। दहेज में 30 लाख रुपये देने की मांग रख दी। मामले में पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल के अलावा उसकी बहन माता-पिता व एक अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धमकी देने व दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story