भारत
सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, सिपाही भी घायल, ऐसे हुआ ये सब...
jantaserishta.com
25 Oct 2022 12:04 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
परिवार में मचा कोहराम।
देवरिया: यूपी के देवरिया के मईल थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक दरोगा की मौत हो गई, जबकि एक सिपाही गंभीर रूप से घायल है। हादसा रामजानकी मार्ग पर तेलिया कला के पास हुआ। दरोगा और सिपाही की तैनाती बरहज थाने पर थी। हादसा तेज रफ्तार बोलेरो का टायर फट जाने से उसके बेकाबू हो जाने से हुआ।
गाजीपुर जिले का रहने वाले रमाशंकर सिंह यादव(50) बरहज के गौरा चौकी के इंचार्ज थे। मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे वह थाने पर तैनात सिपाही अजय कुमार सिंह(46) के साथ विभागीय कार्य बाइक से मईल की थरफ जा रहे थे। उसी दौरान रामजानकी मार्ग पर तेलिया कला गांव के सामने गैस एजेंसी के पास मईल की तरफ से बरहज जा रही बोलेरो का टायर ब्रष्ट हो गया इससे बोलेरो अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार दरोगा व सिपाही को रौंद दिया।
आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल की इमरजेंसी में देवरिया पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दरोगा रमाशंकर सिंह यादव को मृत घोषित कर दिया वहीं सिपाही अजय कुमार सिंह की स्थिति गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। हादसे में दरोगा की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





