भारत
मुश्किल में पुलिसकर्मी, शादी का मंत्र पढ़ने में देरी होने पर भड़के थे
jantaserishta.com
2 March 2024 8:09 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
दर्ज मुकदमे की जांच की जा रही है।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में शादी का मंत्र पढ़ने में देरी होने पर भरे मण्डप में पुरोहित की पिटाई करने वाले दूल्हे निगोहां थाने के सिपाही सोनू जाटव को निलंबित किया गया है। डीसीपी मुख्यालय शिवाजी ने यह कार्रवाई की है। वहीं, सिपाही के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच की जा रही है।
निगोहां थाने में तैनात मेरठ निवासी सोनू जाटव की शादी 20 फरवरी को रामपुर गढ़ी निवासी ओमप्रकाश प्रजापति की बेटी से थी। क्लासिक रेस्टोरेंट में शादी समारोह था। जिसमें विवेक शुक्ला पुरोहित थे। सप्तपदी के वक्त सिपाही ने पुरोहित पर जल्दी-जल्दी मंत्र पढ़ने का दबाव बनाया। जिसके लिए पुरोहित तैयार नहीं हुआ। इस बात से नाराज सिपाही ने मण्डप में पुरोहित विवेक शुक्ल को पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराते हुए एडीसीपी शशांक सिंह से मुलाकात कर सिपाही पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में डीसीपी मुख्यालय शिवाजी सिंह ने आरोपी सिपाही सोनू जाटव को निलंबित किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





