भारत
पुलिसकर्मी पति फूट-फूटकर रोया, कहा- छुट्टी मिल जाती तो पत्नी आज जिंदा होती
jantaserishta.com
30 Aug 2026 3:14 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
Uttar Pradesh: लालगंज थाने में तैनात महिला सिपाही केशरी वर्मा की शनिवार को बस्ती जिले में अचानक हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई. 22 अगस्त को अपने घर प्रतापगढ़ से लौटते समय स्कूटी असंतुलित होने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी. अस्पताल में इलाज, टांके और सीटी स्कैन कराने के बाद वह ड्यूटी पर लौट आई थीं. बीती रात पहरा ड्यूटी पूरी कर घर लौटे उनके सिपाही पति नागेंद्र वर्मा को केशरी बेहद गंभीर हालत में मिलीं. वे उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. समय पर छुट्टी न मिलने से यह हादसा हुआ.
पत्नी के पोस्टमार्टम के दौरान नागेंद्र वर्मा अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के सामने वे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगे. रोते हुए उन्होंने अधिकारियों पर ही सवाल खड़े किए और कहा कि यदि उनकी पत्नी को बेहतर इलाज के लिए समय पर छुट्टी मिल जाती, तो शायद आज वह जिंदा होतीं. नागेंद्र ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बिना एफआईआर के पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की.
मृतक सिपाही के भाई और परिजनों ने भी केशरी की मौत को लेकर विभाग पर सवाल उठाए हैं. परिवार का कहना है कि सिर में चोट लगने के बाद से ही केशरी का इलाज चल रहा था, इसलिए उनकी शारीरिक स्थिति और बीमारी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए था. पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है.
मामले पर कलवारी सीओ व डिप्टी एसपी बृजेश सिंह ने बताया कि केशरी वर्मा और उनके पति नागेंद्र कुमार दोनों लालगंज थाने में तैनात थे. प्रतापगढ़ में स्कूटी असंतुलित होने से केशरी के सिर के पीछे चोट आई थी, जिसके बाद उनका इलाज, टांके और सीटी स्कैन कराया गया था. जांच में कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आने पर वह थाने लौट आई थीं. रात में हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





