
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
देवेंद्र की 26 जनवरी के दिन ड्यूटी भी लगी हुई थी, इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर देवेंद्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया.
नई दिल्ली: दिल्ली के पहाड़गंज में हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार ने थाने के बैरक नंबर तीन में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. उनकी ड्यूटी जगुआर नंबर फाइव बाइक पर लगी हुई थी. सूत्रों के मुताबिक वो एसएचओ से परेशान थे. पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद कर लिया है.
कॉन्स्टेबल देवेंद्र कुमार ने थाने के बैरक में तड़के करीब 3 बजे गोली मारकर खुदकुशी की है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक जो सुसाइड नोट मिला है उसमें किसी का नाम नहीं लिखा हुआ है.
सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में देवेंद्र ने लिखा है कि मेरे जाने के बाद सब मिलकर रहना और अपना ध्यान रखना. सूत्रों के मुताबिक देवेंद्र ने सुसाइड नोट में खुदकुशी की वजह नहीं लिखी है.
इलाके के डीसीपी का कहना है कि देवेंद्र की 26 जनवरी के दिन ड्यूटी भी लगी हुई थी, इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर देवेंद्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया. कहा यह भी जा रहा था कि देवेंद्र थाने के एसएचओ से परेशान थे.
दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस बात का जिक्र न तो सुसाइड नोट में है और ना ही ऐसा अब तक पता लगा है. बहरहाल जांच के बाद ही पूरी बात साफ हो पाएगी. मृतक सिपाही देवेंद्र की ड्यूटी जगुआर नंबर 5 बाइक पर लगी थी.
Tagsखुदकुशीदिल्लीhead constable devendra kumarhead constablesuicide by shootingDelhi NewsDelhi Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





