
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
कुख्यात गैंगस्टर एनकाउंटर में शामिल रहे दरोगा अनूप सिंह की आज मौत हो गई.
कानपुर: कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में शामिल रहे दरोगा अनूप सिंह की आज मौत हो गई. अनूप सिंह इस समय विधनु थाने में तैनात थे, जहां उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था. अनूप सिंह ने 10 तारीख को जहर खा लिया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में रीजेंसी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. आज अनूप सिंह का निधन हो गया था.
अनूप सिंह, उस टीम के साथ थे जो विकास को लेकर आ रही थी. जब जीप पलटने पर विकास दुबे सुबह भागा था और उस दौरान जो पुलिस कर्मी घायल हुए थे, उसमें अनूप भी था. कई दिन हॉस्पिटल में रहने के बाद वह ठीक हो गए थे. फिलहाल दरोगा अनूप सिंह को 2 महीने पहले ही विधनु थाने से सस्पेंड किया गया था.
अनूप सिंह ने जहर क्यों खाया? इसका खुलासा अभी तो न परिजन कर रहे हैं और न ही पुलिस. हालांकि चर्चा है कि अनूप सिंह का किसी लेडिज कांस्टेबल के साथ अफेयर चल रहा था, दोनों फजलगंज थाने में पोस्ट थे. इसके बाद उनका ट्रांसफर हो गया तो दूरियां बढ़ गई. 10 तारीख को दोनों के बीच विवाद हो गया था.
कानपुर पुलिस प्रशासन ने महिला कांस्टेबल को 10 दिन की छुट्टी पर भेज दिया. इससे भी आशंका जोर पकड़ती है कि दरोगा का जहर खाने में महिला कांस्टेबल से संबंधों का कोई मामला जरूर बनता है. हालांकि एसपी तेज स्वरूप सिंह का कहना है कि जो संबंधों की बात आ रही है, उसकी जांच की जा रही है, उसको छुट्टी पर भेजा गया है.
कानपुर सिटी के ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि हम अपने स्तर पर भी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं, आगे से ऐसी घटना न हो इसलिए हम इस घटना का बारीकी से निरीक्षण कर रहे हैं, हर बिंदु की जांच कर रहे हैं, इस मामले पर दरोगा अनूप के परिजनों से बात करने की कोशिश की.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





