भारत

जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा पुलिसकर्मी, गर्दन में गोली मारी गई

jantaserishta.com
9 Sept 2024 10:39 AM IST
जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा पुलिसकर्मी, गर्दन में गोली मारी गई
x
हालत गंभीर.
मथुरा: यूपी के मथुरा में सदर थाना क्षेत्र स्थित टैंक चौराहे पर झगड़े के बाद एक सिपाही को गोली मार दी गई। गोली सिपाही की गर्दन पर लगी। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं महिला थाना प्रभारी ने सड़क किनारे पड़े सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर है। सिपाही बदायूं पुलिस लाइन में तैनात है। आरोपियों में चचेरा भाई और पड़ोसी हैं। पिता ने चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है।
रोशन विहार कालोनी, लक्ष्मी नगर, थाना जमुनापार निवासी अजीत कुमार बदायूं जिले में सिपाही के पद पर तैनात है। 10 दिन की छुट्टी पर अपने घर मथुरा आया था। देर रात वह घर से करीब साढ़े नौ बजे बाइक लेकर निकला था। उसके साथ उसके दो दोस्त सौरभ और अनूप भी थे। रात करीब सवा 12 बजे टैंक चौराहे के पास उसके चार पड़ोसी युवक मिल गए। आरोप है कि यहां चारों का सिपाही से झगड़ा हो गया। इसी दौरान आरोपी अनिल चौधरी ने सिपाही अजीत को गोली मार दी। गले में गोली लगने से अजीत गिर पड़ा। वहां से गुजर रही महिला थाना प्रभारी रंजना सचान ने खून से लथपथ पड़े अजीत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिपाही की हालत गंभीर है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने आरोपियों की तलाश में चार टीमें गठित की गई हैं। सीओ सिटी प्रवीन मलिक ने बताया कि दो आरोपी नीरज और अमित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीमें अन्य की तलाश कर रही है।
सिपाही के पिता ने बताया कि बेटे के दोस्त अनूप निवासी प्रीति विहार कालोनी और सौरभ निवासी रोशन विहार से जानकारी मिली कि अजीत को टैंक चौराहे पर पूर्व में हुए विवाद को लेकर अनिल निवासी मीरा विहर, अनिल निवासी जमुनापार, नीरज निवासी जमुनापार और अमित फौजी निवासी बालाजीपुरम ने तमंचे से गोली मार दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story