भारत
पारिवारिक विवाद में पुलिसकर्मी की मौत, पत्नी और बेटा गिरफ्तार
jantaserishta.com
25 Sept 2025 10:13 AM IST

x
बड़ा खुलासा.
मुंबई: मुंबई पुलिस के हवलदार प्रवीण शालीग्राम सूर्यवंशी की मौत के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में गहनता से जांच करने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी स्मिता और बेटे प्रतीक को गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मई महीने की है। हवलदार प्रवीण सूर्यवंशी का पत्नी और बेटे के साथ सायन पूर्व स्थित प्रतीक्षानगर पुलिस अधिकारी वसाहत में पारिवारिक विवाद हुआ था। झगड़े के दौरान गुस्से में आकर स्मिता और प्रतीक ने प्रवीण को कमरे की खिड़की के कांच पर जोर से धक्का दे दिया। इस धक्के से खिड़की का कांच टूट गया और प्रवीण के दाहिने हाथ की नसें गहराई तक कट गईं। साथ ही उनके सिर पर भी गंभीर चोटें आईं।
उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाना जरूरी था, लेकिन आरोप है कि पत्नी और बेटे ने इलाज के लिए कोई मदद नहीं की। खून अधिक बह जाने के कारण प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआत में वडाला टीटी पुलिस स्टेशन ने इस मामले को आकस्मिक मृत्यु मानते हुए दर्ज किया था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर पुलिस को घटना पर संदेह हुआ और बाद में पुलिस ने जब गहनता से पड़ताल की तो सच्चाई सामने आई।
वडाला टीटी पुलिस ने अब प्रवीण की पत्नी स्मिता और बेटे प्रतीक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच वडाला टीटी पुलिस कर रही है। एक अन्य कार्रवाई में मुंबई पुलिस ने 67 वर्षीय बिजनेसमैन की हत्या मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मृतक व्यवसायी का छोटा बेटा और बिजनेस पार्टनर शानू मुश्ताक चौधरी ने सुपारी देकर हत्या कराई थी। फरार आरोपी शहनवाज कुरैशी को मुंबई की चारकोप पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Tagsमुंबईपारिवारिक विवाद में पुलिसकर्मी की मौतमुंबई न्यूज़MumbaiPoliceman killed in family disputeMumbai News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





