भारत

पुलिसकर्मी ने दो युवकों को कुचला, थे नशे में धुत

jantaserishta.com
3 Aug 2022 12:16 PM IST
पुलिसकर्मी ने दो युवकों को कुचला, थे नशे में धुत
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में नशे में धुत कार सवार दरोगा ने दो युवकों को रौंद दिया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और एसडीएम ने आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद ही गुस्साए परिजनों ने रास्ता खोला.

जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके का रहने वाला 18 वर्षीय शाहिल नेशनल हाईवे 2 स्थित ट्रक के कारखाने में अपने एक साथी के साथ काम कर रहा था. देर शाम नशे में धुत दरोगा की कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जा रहे ट्रक मिस्त्री शाहिल व उसके एक साथी उसकी चपेट में आ गए. शाहिल की मौके पर ही मौत हो गई और जफर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मृतक शाहिल की मां का कहना है कि दरोगा ने उनके बेकसूर बेटे की जान ली है. आरोपी पर कत्ल का मुकदमा चलना चाहिए और उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए. वहीं इस मामले पर सीओ सिटी दिनेश मिश्रा ने बताया की दुर्घटना में शाहिल नाम के युवक की मौत हुई है. कार सब इंस्पेक्टर रवि गौतम कार चला रहे थे. उनका मेडिकल करवा लिया गया है. जांच के बाद आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. दरोगा बकेवर थाने में तैनात है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story