भारत

पुलिसकर्मी ने किया धर्म परिवर्तन: पहली पत्नी होने के बावजूद मुस्लिम युवती से किया निकाह, उसके बाद...

jantaserishta.com
23 Jun 2021 4:54 PM IST
पुलिसकर्मी ने किया धर्म परिवर्तन: पहली पत्नी होने के बावजूद मुस्लिम युवती से किया निकाह, उसके बाद...
x
चौंकाने वाला मामला सामने आया है...

गाजियाबाद जिले में तैनात एक सिपाही द्वारा भी धर्म परिवर्तन करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि सिपाही ने न सिर्फ धर्म परिवर्तन किया, बल्कि शादीशुदा होने के बावजूद मुस्लिम युवती से निकाह भी कर लिया। सिपाही की पत्नी ने ही यह आरोप लगाते हुए कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

औरेया निवासी महिला के मुताबिक उसकी शादी वर्ष 2011 में बुलंदशहर में हुई थी। पति हेड कांस्टेबल है और वर्तमान में गाजियाबाद में तैनात है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुरालियों ने दहेज की लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
पति, जेठ व ननद चार लाख रुपये व कार की डिमांड कर रहे थे। शादी के बाद उसने बेटे को जन्म दिया, जो उसके पास है। महिला का कहना है कि पति को 40 हजार रुपये सैलरी मिलती है, लेकिन उसने उसका व बेटे का खर्च उठाना बंद कर दिया।
पीड़िता का कहना है कि एक दिन उसने पति की कॉल रिकॉर्डिंग सुनी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। रिकॉर्डिंग से पता चला कि उसके पति ने धर्म परिवर्तन कर गौतमबुद्धनगर निवासी मुस्लिम युवती से निकाह कर लिया है।
युवती व उसके परिजनों ने दी झूठे केस में की धमकी
पीड़ित महिला का कहना है कि 10 अगस्त 2017 से उसका पति दूसरी पत्नी के साथ वैवाहिक जीवन बिता रहा है। उसने इस संबंध में पुलिस में शिकायत की तो पति की दूसरी पत्नी व उसके परिजन उसे झूठे केस में फंसाने व बच्चे सहित हत्या करने की धमकी देने लगे।
पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने पुलिस के अधिकारियों से गुहार लगाई थी। जिसके बाद कविनगर पुलिस ने बीते फरवरी में सिपाही, उसकी दूसरी पत्नी व दूसरी पत्नी के परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
पीड़िता का कहना है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सीओ कविनगर अभय कुमार मिश्र का कहना है कि मामले की विवेचना अभी जारी है। विवेचक को तलब कर मुकदमे की प्रगति आख्या तलब की जाएगी।
सिपाही बोला, युवती से सिर्फ बात करता था
जिस सिपाही पर धर्म परिवर्तन कर दूसरी शादी करने का आरोप लगा है, वह पुलिस लाइन में तैनात है और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर ट्रांस हिंडन एरिया के एक थाने से अटैच है। उसकी पत्नी का कहना है कि वह अपनी ससुराल में बुलंदशहर रह रही है, जबकि पति दूसरी पत्नी के साथ गाजियाबाद के फ्लैट में रह रहा है। हालांकि, पुलिस पूछताछ में सिपाही ने धर्म परिवर्तन की बात से इनकार किया है। उसका कहना है कि वह सिर्फ युवती से फोन पर बात करता था। उसने दूसरी शादी से भी इनकार किया है। वहीं, पीड़िता ने पति व उसकी दूसरी पत्नी के साथ फोटो भी पुलिस को सौंपी हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story