भारत

पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

jantaserishta.com
26 July 2023 2:17 PM IST
पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, खुद को मारी गोली
x
लखनऊ: यूपी पुलिस के लखनऊ में तैनात दरोगा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि थाना महानगर के न्यू हैदराबाद के आवास पर घटना हुई है। 54 साल के दारोगा ज्ञान सिंह ने आत्महत्या करने से पहले साले को फोन किया था। साले को अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने को कहा था। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
कमरे से बाहर निकालने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story