भारत

सिपाही ने पत्नी की मौत के बाद कर ली ख़ुदकुशी

Shantanu Roy
23 April 2024 11:23 AM GMT
सिपाही ने पत्नी की मौत के बाद कर ली ख़ुदकुशी
x
चित्रकूट। चित्रकूट में पत्नी के सुसाइड के 1 घंटे बाद सिपाही पति ने भी खुद को गोली मारकर जान दे दी। पत्नी का शव फंदे पर लटका देख सिपाही बदहवास हो गया। अपनी सर्विस राइफल लेकर वह घर के बाहर चला गया। थोड़ी दूर पहुंचकर उसने गर्दन के नीचे खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। SP अरुण कुमार ने बताया- वारदात सोमवार देर रात की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पति मयंक (32) और पत्नी कुसुम (26) के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पहले पत्नी कुसुम और फिर मयंक ने सुसाइड कर लिया। मयंक अभी GRP झांसी में तैनात था।
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घरवालों से पूछताछ की जा रही है। अब तक किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। दोनों की 4 साल पहले शादी हुई थी। 3 साल का एक बेटा है। वारदात रैपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव की है। मयंक के चचेरे भाई और गांव के प्रधान सूर्यभान कुमार ने बताया- मयंक की ड्यूटी चुनाव में लगी थी। बिजनौर में मतदान कराने के बाद 21 अप्रैल को घर आया था। 22 अप्रैल की रात उसका पत्नी कुसुम से किसी बात पर झगड़ा हुआ। थोड़ी देर बाद दोनों शांत हो गए।
सूर्यभान ने बताया- रात 11 बजे मयंक छत पर सोने के लिए चला गया। कुसुम नीचे कमरे में ही थी। रात में मयंक की नींद खुली। उसे प्यास लगी थी। वह पानी की बोतल फ्रिज से निकालने के लिए कमरे में गया। यहां उसने देखा कि पत्नी पंखे के कुंडे के सहारे लटकी हुई थी। ये देखते ही उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पूरा परिवार वहां पहुंच गया। वहां देखा तो कुसुम का शव फंदे से लटका हुआ था। सभी ने मिलकर शव को नीचे उतारा। यह देखकर मनोज बदहवास सा हो गया। उसे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि ये क्या हो गया। वह पत्नी के शव के पास ही बैठ गया।
सूर्यभान ने बताया कि बमुश्किल 1 घंटे बाद मयंक कमरे से उठा। हम लोगों से कहने लगा कि कुसुम ने सुसाइड किया है। इसकी सूचना रैपुरा थाने देने जा रहा हूं। वहीं से चुनाव ड्यूटी पर गाजियाबाद निकल जाऊंगा। मयंक की बात सुनकर परिवार हैरान हो गया। उस वक्त रात के 12 से 1 के बीच का वक्त था। पत्नी ने सुसाइड कर लिया और वह चुनाव ड्यूटी में जाने की बात कह रहा है। सूर्यभान ने बताया- मैंने और उसके पिता ने उसे रोका, मगर वह नहीं माना। उसने सर्विस राइफल उठाई और बाइक स्टार्ट करके निकल गया।
100 मीटर की दूरी पर मेरा घर है। मयंक ने वहां अपनी बाइक रोकी। उसने गर्दन पर राइफल सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर हम लोग दौड़कर वहां पहुंचे। देखा तो उसका चेहरा फट गया था। जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। मयंक के सुसाइड की सूचना पुलिस को दी गई। SP अरुण सिंह मौके पर पहुंचे। मयंक और उसकी पत्नी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही परिवार वालों से पूछताछ की।
मयंक के पिता जौहरी पटेल ने बताया- रात में शोर सुनकर मैं उठा, देखा तो बहू ने सुसाइड कर लिया है। बेटा मयंक वहीं गुमसुम खड़ा था। मुझसे कहा कि पापा अब कुछ नहीं बचा है। थोड़ी देर बाद ही चुनाव ड्यूटी पर जाने की जिद करने लगा। मैंने मना किया। कहा- पत्नी की लाश घर पर रखी है और तुम चुनाव ड्यूटी पर जाने की बात कर रहे हो, तो वह रोने लगा। बोला बहुत जरूरी है। जाना ही पड़ेगा। मैं कुछ समझ ही नहीं पा रहा था कि वह ऐसा क्यों कह रहा है। अचानक से बाइक उठाकर वह चला गया। थोड़ी दूर जाकर उसने भी सुसाइड कर लिया। अगर मुझे पता होता कि वह इतना टूट गया है, तो कभी उसको अलग ही नहीं होने देता।
Next Story