भारत

पुलिसकर्मी ने दिया धोखा, युवती का अश्लील वीडियो किया रिकॉर्ड, फिर...

jantaserishta.com
6 July 2024 5:57 PM IST
पुलिसकर्मी ने दिया धोखा, युवती का अश्लील वीडियो किया रिकॉर्ड, फिर...
x

सांकेतिक तस्वीर

प्रेमजाल में फंसाया।
फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां यूपी पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल औरैया की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाया। फिर कई बार होटलों में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए। इतना ही नहीं उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब 25 लाख रुपये मांगते हुए शादी से भी इनकार कर दिया है। साथ ही अश्लील वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता ने कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
औरैया के लुहियापुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया कि सादाबाद के राजनगर हसनपुर के रहने वाले पुष्पेंद्र कुमारके साथ उसकी मुलाकात मार्च 2021 में हुई थी। मोबाइल पर बातचीत करते हुए पुष्पेंद्र ने युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। युवती ने बताया कि साल 2022 में शादी के लिए परिवार में सहमति दे दी। युवती के परिजनों ने 41 हजार रुपये दे दिए। पुष्पेंद्र के परिवार ने कहा कि पहले वह अपनी बहन की शादी करेगा तब अपनी करेगा। आरोप है कि सिपाही युवती को औरैया के एक होटल में बुलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया। कुछ महीने बाद जब युवती नोएडा जाने लगी तो सिपाही ने आगरा में उसे रोककर वहां भी संबंध बनाए। सिपाही ने मथुरा और नोएडा में भी युवती के साथ संबंध बनाए।
युवती ने बताया कि जब सिपाही से शादी के लिए बोला तो उसने कहा कि पुलिस में नौकरी लगी है और 25 लाख रुपये मिल रहे हैं। अगर तुम्हारे परिवार वाले रुपये दे देंगे तो शादी होगी। इसके बाद 30 मई को उसने शादी से इनकार कर दिया। युवती को अब कांस्टेबल धमकी दे रहा है कि अगर उसके खिलाई कार्रवाई की गई तो वह उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। युवती ने अब मुकदमा दर्ज कराते हुए आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story