भारत

पुलिसवाले की जमकर पिटाई, छेड़छाड़ का आरोप लगाकर खंभे से बांधा

jantaserishta.com
18 Sept 2023 8:49 AM IST
पुलिसवाले की जमकर पिटाई, छेड़छाड़ का आरोप लगाकर खंभे से बांधा
x
देखें वीडियो.
आगरा: आगरा में थाना बरहन क्षेत्र के गांव तिहेया में रविवार देर रात थाने पर तैनात दरोगा को एक ग्रामीण के घर से आपत्तिजनक हालत में दबोच लिया। अर्द्धनग्न अवस्था में उसको खंभे से बांधकर जमकर पीटा। ग्रामीणों का आरोप है कि दरोगा घर में कूदकर युवती से छेड़छाड़ कर रहा था। मारपीट और बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस कमिश्नर ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
ग्रामीणों के मुताबिक, रात करीब 11 बजे थाना बरहन पर तैनात दरोगा संदीप कुमार गांव तिहेया निवासी ग्रामीण के घर में कूद गया। नशे की हालत में दरोगा ने घर में मौजूद युवती से छे़ड़खानी शुरू कर दी। उसके कपड़े फाड़ डाले। लड़की के शोर मचाने पर परिजन जाग गए। अर्धनग्न दरोगा की करतूत देखकर उसे दबोच लिया। इस दौरान भीड़ जुट गई। लोगों ने दरोगा को घर के समीप खंभे से बांध दिया। मौजूद लोगों ने दरोगा को जमकर पीटा। इस दौरान घटनाक्रम का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी मिली। आनन-फानन में आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। दरोगा को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया।
पुलिस कमिश्नर डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी दरोगा संदीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। विभागीय कार्रवाई भी होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story