भारत

पुलिसकर्मी और उसका साथी गिरफ्तार, एंबुलेंस चालक के साथ की ये हरकत!

jantaserishta.com
19 March 2022 9:04 AM IST
पुलिसकर्मी और उसका साथी गिरफ्तार, एंबुलेंस चालक के साथ की ये हरकत!
x
जानें पूरा मामला।

हुगली: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में शराब के लिए पैसे न मिलने पर एक पुलिसकर्मी और उसके साथी ने एंबुलेंस चालक की जमकर धुनाई कर डाली. घटना चंदननगर के चूचड़ा इलाके की है. आरोपी यहीं नहीं रुके उन्होंने चालक की पिटाई करने के बाद एंबुलेंस को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.


पुलिस ने इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मी आकिब जावेद उर्फ शेख रजा और उसके एक साथी पार्थो पासवान को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया. जिसके बाद अदालत ने दोनों को चार दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. वहीं, पुलिस अधिकारी अनुपम चक्रवर्ती ने बताया कि पीड़ित एंबुलेंस चालक 34 वर्षीय बीजू मंडल का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
पुलिस ने बताया कि घटना के समय जब आरोपी बीजू मंडल की पिटाई कर रहे थे और एंबुलेंस को तोड़ रहे थे तब पीड़ित युवक ने चिल्लाना शुरू कर दिया. जिसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. तत्काल इस घटना की खबर चूचड़ा थाना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया.
हाल ही में उत्तर प्रदेश के हापुड़ में भी शराब के लिए रुपये नहीं मिलने पर कुछ लोगों ने युवक को बेरहमी से पीट डाला था. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मोहल्ला छज्जूपुरा निवासी राजू ने बताया कि वह किसी काम से फ्री गंज रोड पर गया था. इस दौरान मोहल्ला छज्जूपुरा निवासी आकाश उर्फ आकू, कमल, रिजवान व इनके एक अन्य साथी ने उसे जबरन रोक लिया. ये लोग उससे शराब खरीदने के लिए रुपये की मांग करने लगे. रुपये देने से इनकार करने पर चारों ने मारपीट शुरू कर दी. इन लोगों ने उसे बेरहमी से पीटा और घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए. सूचना मिलने पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story