भारत

नाेकझाेंक के बाद जड़ा थप्पड़! पुलिसकर्मी पर महिला के साथ मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल हुआ

jantaserishta.com
18 Feb 2023 2:25 PM IST
नाेकझाेंक के बाद जड़ा थप्पड़! पुलिसकर्मी पर महिला के साथ मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल हुआ
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

महिला पुलिस टीम को अपशब्द कहती भी सुनाई दी.
गोरखपुर: गोरखपुर में महाशिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिर के बाहर पूजन साम्रगी की दुकान लगाने वाली महिला के साथ मारपीट की गई है. दारोगा का दुकान चलाने वाली महिला के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सामने आया है. दारोगा कुंवर गौरव सिंह ट्रांसपोर्ट नगर चौकी इंचार्ज है. उसका महिला संग मारपीट करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल इस वीडियो के संबंध में किसी का बयान सामने नहीं आया है.
जानकारी के मुताबिक, महाशिवरात्रि के चलते गोरखपुर के सभी शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. राजघाट थाना क्षेत्र के मुक्तेश्वर नाथ मंदिर पर भक्त भारी संख्या में दर्शन करने शनिवार अल सुबह से ही पहुंच रहे थे. मारपीट का जो वीडियो सामने आया वह भी सुबह का बताया जा रहा है. मंदिर के बाहर पूजन सामग्री बेचने के लिए कई दुकानदार अपनी दुकान लगाए बैठे दिखाई दे रहे हैं. उनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं.
इसी बीच दारोगा कुंअर गौरव सिंह महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों संग महिलाओं को हटाते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस और महिलाओं के बीच बहस भी होती है. इनमें से एक महिला पुलिस टीम को अपशब्द कहती भी सुनाई दी.
इसके बाद दारोगा एक महिला को जबरदस्ती अपने साथ ले जाते और उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहा है. पीछ से रोने और चिल्लाने की आवाज भी आ रही है. फिलहाल इस वीडियो को लेकर किसी का बयान सामने नहीं आया है, लेकिन मारपीट का यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story