भारत
पाकिस्तान गई अंजू मामले में जांच करेगी पुलिस, गृह मंत्री का ऐलान
jantaserishta.com
31 July 2023 1:03 PM IST

x
अंजू के पाकिस्तान जाने की कहानी चर्चाओं में है।
भोपाल: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के एक गांव की रहने वाली अंजू के पाकिस्तान जाने की कहानी चर्चाओं में है। अब तो उसे तरह-तरह के उपहार भी मिल रहे हैं, जिससे उसके किसी साजिश का हिस्सा होने का भी शक होने लगा है। यही कारण है कि राज्य के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने अंजू मामले की जांच स्पेशल ब्रांच को करने क निर्देश दिए हैं।
राजधानी में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए डा मिश्रा ने कहा कि अंजू की जिस तरह से आवभगत पाकिस्तान में हो रही है उससे कई संदेह अंजू के पाकिस्तान पहुंचने पर पैदा हुए हैं। गृहमंत्री मिश्रा ने आगे कहा, "मैंने स्पेशल ब्रांच को जांच के निर्देश दिए हैं। टीम इसकी कड़ियां जोडकर जांच करेगी। कहीं अंजू के पाकिस्तान जाने के पीछे कोई इंटरनेशनल कांस्पीरेसी तो नहीं है।"
उन्होंने आगे कहा, "अंजू के पाकिस्तान जाने के मामले पर सरकार को इंटरनेशनल कांस्पीरेसी का शक है। अंजू के पाकिस्तान जाने से लेकर पहुंचने तक की होगी जांच।" ज्ञात हो कि अंजू ग्वालियर के टेकनपुर के बौना गांव की रहने वाली है और उसकी ससुराल राजस्थान में है। वह अपने पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान जा पहुॅची है। उसने वहां धर्म परिवर्तन कर लिया है और उसे नया नाम फातिमा मिला है।
Tagsमध्य प्रदेशग्वालियरअंजूपाकिस्तानडॉ नरोत्तम मिश्राMadhya PradeshGwaliorAnjuPakistanDr. Narottam Mishra
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





