भारत

बदबू आने पर बुलाई पुलिस, पहुंची टीम तो नजारा देखकर उड़े होश

jantaserishta.com
14 Sept 2023 6:23 PM IST
बदबू आने पर बुलाई पुलिस, पहुंची टीम तो नजारा देखकर उड़े होश
x
साथ ही एक आरोपी को अरेस्ट किया है.
उधम सिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक घर से सैकड़ों मवेशियों के सिर के कंकाल मिलने से सनसनी फैली हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी कंकाल कब्जे में ले लिए हैं और मामले की जांच कर रही है. इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. साथ ही एक आरोपी को अरेस्ट किया है. मामला किच्छा विधानसभा क्षेत्र का है.
दरअसल, थाना पुलभट्टा क्षेत्र के सिरोलीकलां वार्ड नंबर-20 में लोगों को एक घर के पास से बदबू आ रही थी. इससे लोगों का जीना दूभर हो गया था. इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की. जब पुलिस उस घर की छत पर पहुंची तो होश उड़ा देने वाला मंजर देखने को मिला. वहां सैकड़ों मवेशियों के सिर के कंकाल पड़े हुए थे. उन्हीं से इलाके में बदबू फैल रही थी. पुलिस ने सभी कंकालों को कब्जे में लेकर एफआईआर दर्ज की. साथ ही अफसार नामक युवक को गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ की जा रही है.
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल का कहना है कि क्षेत्र के एक घर के अंदर मवेशियों के सिर पड़े मिले हैं. इससे फैली बदबू को लेकर लोगों ने शिकायत की थी. मौके पर पहुंची टीम ने कंकालों को कब्जे में लिया है. उन्होंने आगे बताया कि साथ ही घर से कुछ अन्य चीजें भी मिली हैं. मामले में एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को अरेस्ट किया गया है. अन्य आरोपी फरार हैं. जिनको पकड़ने के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story