
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
ठाणे: भाजपा से निष्कासित नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद से सड़क पर प्रदर्शन से इतर हैकर कई वेबसाइटों को हैक करके बदला ले रहे हैं। हैकर्स अपने संदेश में भारत सरकार से मुसलमानों से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। ताजा घटनाक्रम महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस की वेबसाइट को हैक करने का है। हैकर्स ने अपने संदेश में पैगंबर मोहम्मद के संदर्भ में की गई विवादित टिप्पणी का हवाला दिया है और सरकार से मांग की है कि मुसलमानों से माफी मांगे। इससे पहले नागपुर की इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस समेत कुछ सरकारी संस्थानों को भी हैक किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





