पुलिस चौकीदार की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने थाना के चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की सुबह बेलदौर थाना पुलिस को सूचना मिली की तिलाठी चौक पर एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई है और शव पड़ा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू की। जांच के क्रम में मृतक की पहचान बेलदौर थाना में प्रतिनियुक्त चौकीदार और तिलाठी गांव निवासी घनश्याम मालाकार के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। खगड़िया के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार भी घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम बुलाई जा रही है तथा पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






