
लुधियाना: जिले के सिविल अस्पताल में रविवार को देर रात मेडिकल करवाने को लेकर दो पक्षों में हंगामा हो गया. इसके बाद एएसआई और एडवोकेट में हाथापाई शुरू हो गई. इसमें दोनों की पगड़ियां उतर गई. हंगामे का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को चौकी ले गए. देर रात तक मामले की जांच चलती रही.
मिली जानकारी के मुताबिक, एडवोकेट मेडिकल करवाने के लिए आया था और टोकन लेकर बैठ गया, तभी एक एएसआई आया जो कि बिना टोकन के मेडिकल करवाने के लिए अंदर घुसने लगा. इसको लेकर एडवोकेट ने ऐतराज जताया और कहा कि टोकन के हिसाब से चलें. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई और बात हाथापाई तक जा पहुंची.जब बात पुलिस को पता चली तो पुलिस वहां पहुंच गई और दोनों को चौकी ले गए. इस दौरान एमरजेंसी में मौजूद स्टाफ और लोग सहम गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






