भारत
मप्र में लव जिहाद को रोकने के लिए वर-वधु के पुलिस वेरिफिकेशन पर विचार
jantaserishta.com
15 Dec 2022 2:41 PM IST

x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में लव जिहाद को रोकने के लिए सरकार एक और कदम उठाने जा रही है। अब राज्य में शादी करने वाले लड़के-लड़की का पुलिस वेरिफिकेशन हो, इसकी सरकार तैयारी कर रही है। राज्य के गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा है, लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए मैरिज रजिस्ट्रार ब्यूरो और विवाह की अन्य पंजीयन संस्थाओं को लड़का-लड़की का पुलिस वेरिफिकेशन कराने पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।
गृहमंत्री ने आगे कहा कि इन संस्थाओं तक जब एक माह पहले लड़के और लड़की की जानकारी आ जाती है तो उन्हें इसके लिए पुलिस वेरिफिकेशन के लिए पुलिस से भी बातचीत करनी चाहिए। साथ ही पुलिस वेरिफिकेशन करने की बात पर विचार करना चाहिए। इससे लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोकने की दिशा में एक और कारगर कदम होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





