भारत

अलग दिखेगी पुलिस की वर्दी, हर रैंक के ऑफिसर-स्‍टाफ लगाएंगे नया लोगो

jantaserishta.com
15 Feb 2022 11:08 AM IST
अलग दिखेगी पुलिस की वर्दी, हर रैंक के ऑफिसर-स्‍टाफ लगाएंगे नया लोगो
x

Delhi Police Uniform New Symbol: दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस के सभी रैंक के ऑफिसर व स्टाफ अब अपनी वर्दी पर दाहिने तरफ नेमप्लेट के ऊपर नए तरीके का प्रतीक चिह्न लगाएंगे. पुलिस विभाग में सभी रैंक के ऑफिसर और स्‍टाफ के लिए नया लोगो तैयार किया गया है.

लाल व नीले रंग के मिश्रण वाले इस प्रतीक चिह्न में बीच में इंडिया गेट की तस्वीर है. प्रतीक चिह्न में ऊपर दिल्ली पुलिस व नीचे 'फॉर द नेशनल कैपिटल' लिखा हुआ है. लोगो के बीचों बीच 'शांत‍ि सेवा न्‍याय' भी लिखा गया है. यह कढ़ाई और मेटल दो तरह के वर्जन में लांच किया गया है.
कमिश्‍नर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 1954 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने दिल्ली पुलिस को लाल व नीले रंग का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया था. ऐसे में यह जरूरी है कि पुलिस विभाग अपने संगठन के उक्त विलक्षण सम्मान को याद रखे. यूनिफॉर्म में और कोई बदलाव नहीं होगा. सभी ऑफि‍सर और स्‍टाफ को यह नया लोगो अपनी नेमप्‍लेट के ऊपर लगाना होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story